महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान: मुंबई, पुणे समेत चार शहर 31 मार्च तक बंद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में मुंबई महानगर क्षेत्र, पुणे, पिंपरी-चिंचवाड़ और  नागपुर 31 मार्च तक बंद रखने का अादेश दिया है। दरअसल ये शहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के करीब हैं। राज्य में आवश्यक सेवाओं और सार्वजनिक परिवहन को छोड़कर मुंबई महानगर को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ये छुट्टी नहीं बल्कि भीड़ से बचने का एक तरीका है। इस दौरान राज्य के बैंक भी खुले रहेंगेे। ज्ञात हो कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को बताया कि तीन और कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। ये रोगी पिंपरी-चिंचवाड़, पुणे और मुंबई के रहने वाले हैं। अब राज्य में कोरोना पॉजिटिव रोगियों की संख्या अब बढ़कर 52 हो गई है।